ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारट्रैक्टर ट्रॉली में बेकाबू होकर घुसी बाइक, युवक मरा

ट्रैक्टर ट्रॉली में बेकाबू होकर घुसी बाइक, युवक मरा

थानाक्षेत्र के बदौवा गांव के सामने कोरांव-कोहड़ार रोड पर सोमवार सुबह लगभग दस बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत...

ट्रैक्टर ट्रॉली में बेकाबू होकर घुसी बाइक, युवक मरा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 26 Jun 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

थानाक्षेत्र के बदौवा गांव के सामने कोरांव-कोहड़ार रोड पर सोमवार सुबह लगभग दस बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। वहीं, उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल है। तरांव गांव का सूर्योदय आदिवासी सोमवार को अपने साथी घेघसाही निवासी विवेक मिश्र के साथ बाइक से घर जा रहा था। एक ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित होकर बाइक सहित घुस गया। इससे सूर्योदय को काफी चोटें आईं। नाजुक हालत में दोनों नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सूर्योदय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी सांसे थम गई। वहीं, विवेक मिश्र को प्राथमिक उपचार के बाद घेघसाही घर भेज दिया गया। मामले में सोमवार देर शाम तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें