Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsYoung Laborer Dies After Electric Shock Family Accuses Contractor of Negligence
करंट की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत

करंट की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

Gangapar News - ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप कौंधियारा/करछना, हिसं। मजदूरी के लिए बाहर गए एक युवक की

Nov 29, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

मजदूरी के लिए बाहर गए एक युवक की करंट से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को समय पर न देने और बीएचयू के बजाय दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर परिवार ने ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया बगहा गांव के 25 वर्षीय इंद्रभान पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार इंद्रभान पिछले दो वर्षों से गांव के ठेकेदार चंद्रभान उर्फ चंदू पुत्र कामता प्रसाद के साथ आजमगढ़-मऊ क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करीब एक सप्ताह पहले काम के दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे तत्काल बीएचयू के लिए रेफर कर दिया था। परंतु आरोप है कि ठेकेदार घायल को बीएचयू ले जाने के बजाय प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करा दिया और परिजनों को घटना की जानकारी भी नहीं दी। कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होने पर युवक की सोमवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही ठेकेदार वहां से फरार हो गया था। मृतक की मई 2022 में शादी हुई थी और वह आठ माह के पुत्र अयांश का पिता था। रेलवे विभाग में प्राइवेट नौकरी करने के साथ वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण भी करता था। उसकी मौत से पत्नी, माता-पिता और बड़े भाई सूर्यभान सहित पूरे परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।