ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारआस्था और धर्म से ज्यादा विज्ञान का विषय है योग

आस्था और धर्म से ज्यादा विज्ञान का विषय है योग

मन और शरीर का सामंजस्य बैठाने का काम योग करता है। योग एक ऐसा विज्ञान है जो शरीर को स्वस्थ बनाता है और व्याधियों से दूर रखने में सहायक सिद्ध होता है। उक्त बातें कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पथ...

आस्था और धर्म से ज्यादा विज्ञान का विषय है योग
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 21 Jun 2018 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

मन और शरीर का सामंजस्य बैठाने का काम योग करता है। योग एक ऐसा विज्ञान है जो शरीर को स्वस्थ बनाता है और व्याधियों से दूर रखने में सहायक सिद्ध होता है। उक्त बातें कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पथ प्रदर्शक समिति की ओर से विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यशाला में समिति के संयोजक राय साहब केसरी ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि योग का सर्वाधिक जुड़ाव भारतीय संस्कृति से है। देवाधिदेव महादेव इस विद्या के आदि गुरु हैं। योगेश्वर श्रीकृष्ण, महावीर, गौतम बुद्ध ने इस क्रिया को आगे बढ़ाया। अमरनाथ बाबा ने कहा कि पीएम मोदी ने इस विद्या को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करवाया। वह बधाई के पात्र हैं। योग प्रशिक्षक रजत केसरी ने विभिन्न योग क्रियाओं और आसन से सभी को प्रशिक्षित किया। मौके पर अनीस अहमद, ऋषभ, संजय श्रीमाली, शिवबाबू आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें