बकाए के लिए कताई मिल के श्रमिकों ने दी चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मेजा की बंद पड़ी कताई मिल के श्रमिकों ने वेतन और अन्य बकाए के भुगतान की मांग को लेकर मेजारोड बाजार में बैठक की। श्रमिक नेता रघुनंदन गुप्ता के नेतृत्व में श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे विधान सभा लखनऊ के सामने धरना देंगे।

बकाए के लिए कताई मिल के श्रमिकों ने दी चेतावनी

मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बंद पड़ी कताई मिल मेजा के श्रमिकों ने मेजारोड बाजार में बैठक कर यूपी स्टेट यार्न संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति प्रति भारी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके बकाए वेतन सहित अन्य अवशेष का जल्द भुगतान न हुआ तो वह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधान सभा लखनऊ के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।श्रमिक नेता रघुनंदन गुप्ता की अगुवाई में मेजारोड बाजार के आदर्श नगर में हुई बैठक में कौशलेश प्रसाद ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर राजा मांडा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. बीपी सिंह ने मेजा में कताई मिल की स्थापना करवाई थी।

उनका उद्देश्य मेजा क्षेत्र के लोगों की बेरोजगारी दूर करना था, स्थापना के कुछ वर्षो बाद मिल के प्रबंधन ने कताई मिल को घाटे में दिखाकर संचालन बंद कर दिया गया। इसमें कार्य करने वाले लगभग 12 सौ श्रमिक बेरोजगार हो गए। कताई मिल के श्रमिक अपने बकाए को लेकर कई वर्षो से संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में सुशील कुमार शर्मा, कमलाकांत, हरिकृष्ण विश्वकर्मा, रामदास, रामधारी, राम किशन, लालता पाल सहित कई श्रमिक रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।