क्रशर प्लांट के मजदूर को डंपर ने कुचला
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
डंपर के कुचलने से श्रमिक की मौत मेजा। भटौती पहाड़ी पर स्थित एक क्रसर प्लांट पर काम करने पहुंंचे श्रमिक की डंपर से कुचल जाने से मौत हो गई, रविवार की दे
भटौती पहाड़ी पर स्थित एक क्रशर प्लांट पर काम करने वाले श्रमिक को डंपर ने कुचल दिया। रविवार की देर रात हुए इस हादसे की जानकारी जैसे ही दिवंगत के परिजनों को हुई वह रोते बिलखते प्लांट पर पहुंच गए। वहां पता चला कि प्लांट संचालक घायल श्रमिक को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए हैं। कुछ देर बाद सुबह सात बजे के लगभग प्लांट के संचालक सुमन्त लाल तिवारी द्वारा धरावल प्रधान हीरामणि को घटना की सही जानकारी देते हुए स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचने की बात कही गई। घटना की सूचना दिवंगत के पिता रामबाबू आदिवासी ने पुलिस को दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


