Gangapar News: बैंक गई महिला के पार कर दिए 23 हजार रुपये
Gangapar News: फूलपुर। बैंक से पैसा निकालने गई महिला की पर्स से संदिग्ध महिलाओं ने 23 हजार

Gangapar News: बैंक से पैसा निकालने गई महिला की पर्स से संदिग्ध महिलाओं ने 23 हजार रुपये पार कर दिए। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है। जांच को गई कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।
महिला का विवरण
फूलपुर कोतवाली अंतर्गत कोड़ापुर गांव निवासी अनीता देवी पत्नी ज्ञान चंद्र शक्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। 18 अगस्त को वह समूह का पैसा निकालने के लिए फूलपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पहुंची थीं। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसने बैंक से समूह के 23 हजार रुपये निकाले। पैसों को एक छोटे झोले में रखकर साथ की समूह से जुड़ी महिला सरिता देवी के बैग में रख दी थी।
घटना का विवरण
अनीता देवी के अनुसार इसके बाद वह पासबुक प्रिंट कराने के लिए बैंक में लगी लाइन में चली गईं। इसी दौरान आरोप है कि दो महिलाओं ने सरिता देवी के बैग से रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद बैग देखने पर पैसे गायब मिले। घटना की जानकारी होने पर समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं बैंक पहुंचीं और मामले में कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई
तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई। फुटेज में घटना के समय बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस उनकी पहचान के लिए बैंक आने-जाने के रास्तों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। संदिग्ध महिलाओं के ऑटो से जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ऑटो चालकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।


