Gangapar News: उधारी पैसा मांगने गई महिला पर मारपीट का आरोप

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: कोरांव। थाना क्षेत्र के नेवढिया पाल गांव मे शुक्रवार सुबह पैसे के लेनदेन में दो

Gangapar News: उधारी पैसा मांगने गई महिला पर मारपीट का आरोप

Gangapar News: थाना क्षेत्र के नेवढिया पाल गांव मे शुक्रवार सुबह पैसे के लेनदेन में दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक पर भ्रूण हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। जबकि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहा शनिवार को डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम किया। कंचन देवी पत्नी वृजेश कुमार ने गांव की एक महिला चम्पा देवी को पांच सौ रुपये उधार दिए थे। जिसे कंचन शुक्रवार सुबह मागने गयी थी। बताते हैं कि चम्पा देवी की बहू का चार महीने के बच्चे का गर्भपात शुक्रवार को ही गया था।

पैसा मागते वक्त महिला चम्पा और पैसा देने वाली कंचन मे पैसा देने की हीलाहवाली को लेकर विवाद हो गया। विवाद होते देख चम्पा की बहू भी पहुंच गई। हालांकि विवाद टल गया लेकिन चम्पा अपनी बहू को लेकर थाने पहुंचकर तहरीर दी जिसमे आरोप लगाया कि कंचन की मार से ही उसकी बहू का गर्भपात हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: उधारी पैसा मांगने गई महिला पर मारपीट का आरोप