
स्वदेशी अपनाएं, देश को मजबूत बनाएं
संक्षेप: Gangapar News - महिला सम्मेलन बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को बहरिया ब्लॉक
आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को बहरिया ब्लॉक ने सिसई सिपाह स्थित एक गेस्ट हाउस में गंगापार जिले का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी व राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान तथा संचालन क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने किया। मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए हमें स्वदेशी अपनाना पड़ेगा। आत्मनिर्भर भारत तभी बन सकता है जब हम अपने देश में बनी चीजों का ही इस्तेमाल करें। इसमें महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है आजादी के पहले जब हमारा देश गुलाम था तो गांधी जी ने देश को आजाद करने के लिए बहुत सारे आंदोलन चलाए जिसमें उनका स्वदेशी आंदोलन भी था।

जिससे बड़ा फर्क पड़ा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए हमें आत्म निर्भर बनना ही होगा। पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में महिलाएं तेजी से शसक्त हो रही है आज बस ट्रेन हवाई जहाज तक महिलाएं उड़ा रही हैं। आवास राशन कार्ड आदि महिलाओं के नाम बना कर भाजपा सरकार द्वारा उन्हें परिवार का मुखिया बना दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान व कार्यक्रम संयोजक संगीता पटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर स्वस्थ शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम पलट पटेल, मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, राजू शुक्ला, उर्मिला पटेल, आरती अग्रवाल, सौम्या मिश्रा, नीलम गिरी, ऊषा विश्वकर्मा, सुषमा पटेल, भूपेन्द्र सिंह, संजय मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, सुभाष गिरी, शंभू नाथ पटेल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




