बुखार से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
सहसों। थरवई थाना क्षेत्र के देवनहरी गांव में बुखार से एक महिला की मौत हो

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 22 Oct 2023 03:33 PM
ऐप पर पढ़ें
थरवई थाना क्षेत्र के देवनहरी गांव में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा आराम नहीं मिलने पर शनिवार को शहर ले जाते समय रास्ते में सांसे थम गई। देवनहरी गांव निवासी मालती देवी (45) पत्नी बड़े लाल विश्वकर्मा की तबीयत तीन-चार दिन पहले खराब हुई तो परिजन समीप के अस्पताल में ले गए। जहां खून की जांच करवाने पर प्लेटलेट्स कम पाया गया। चिकित्सकों ने इलाज करना शुरू किया। आराम नही मिलने पर शहर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए शहर ले जाते समय रास्ते में ही मालती देवी की मौत हो गई। घटना से परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
