ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारजहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत

जहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत

खेत में काम कर रही एक महिला को सोमवार दोपहर किसी जहरीले जन्तु ने डस लिया। महिला को बेहोशी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां देररात इलाज के दौरान उसकी मौत हो...

जहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारWed, 14 Aug 2019 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

खेत में काम कर रही एक महिला को सोमवार दोपहर किसी जहरीले जन्तु ने डस लिया। महिला को बेहोशी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां देररात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोरांव थाना क्षेत्र के देवघाट कोल्हिवा बस्ती निवासी सुधा देवी (50) पत्नी मंगला बहेलिया सोमवार को खेत में काम करने गई। इसी बीच किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां देररात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें