बाइक की टक्कर से महिला की गई जान, कोहराम
बाइक की टक्कर से महिला की गई जान,मचा कोहराम-शनिवार शाम पचदेवरा गौहनिया मार्ग पर करेहा के समीप हुआ हादसा- करछना।शनिवार शाम बाजार से वापस घर लौट रही...

शनिवार शाम बाजार से वापस घर लौट रही एक महिला तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। करछना थाना क्षेत्र के कपठुआ गांव राजपति पत्नी स्व. सभाजीत घर से करेहा बाजार सब्जी खरीदने गई थी। राजपति सड़क पार कर गांव की तरफ जाने के लिए घूम ही रही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने करछना पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।देर रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर घटना के बाद बाइक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। महिला के मौत की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
