जमीन के विवाद में मारपीट, महिला जख्मी
लोहारी गांव में जमीन को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच किसी ने धारदार हथियार से हमलाकर महिला को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को थाने ले गई।...
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 05 Nov 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें
लोहारी गांव में जमीन को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच किसी ने धारदार हथियार से हमलाकर महिला को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को थाने ले गई। घायल महिला की तहरीर पर मेजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लोहारी गांव के सीता देवी का उनके परिवार से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे जमीन को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सीता देवी का आरोप है कि श्याम बाबू की पत्नी ने उसपर और उसकी बेटी पर हसिया से हमला कर दिया।