Woman Assaulted for Resisting Door Knocking in Uttarav Village रात में दरवाजा खटखटाने का विरोध करने पर महिला को पीटा , Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsWoman Assaulted for Resisting Door Knocking in Uttarav Village

रात में दरवाजा खटखटाने का विरोध करने पर महिला को पीटा

Gangapar News - सैदाबाद। उतरांव थाना क्षेत्र के बिरगापुर गांव में रात में दरवाजा खटखटाने का विरोध करने

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 12 May 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
रात में दरवाजा खटखटाने का विरोध करने पर महिला को पीटा

उतरांव थाना क्षेत्र के बिरगापुर गांव में रात में दरवाजा खटखटाने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को जमकर पीटा। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के बिरगापुर गांव में पति की मौत के बाद अल्का अपने बेटे के साथ रहती है। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन चार दिनों से पड़ोस के रहने वाले प्रदीप सिंह उर्फ भोला पुत्र स्व राघव सिंह रात में हमारे दरवाजे को खटखटाता है। पूर्व में एक बार छत पर चढ गया था, मेरे शोर मचाने पर भाग गया। महिला घर में अकेली अपने बेटे के साथ रहती है।

10 मई की रात आरोपी ने महिला के घर का दरवाजा फिर खटखटाया। महिला ने आरोपी के बड़े भाइयों से मामले की शिकायत की। शिकायत करने पर आरोपी पीड़ित महिला को गाली देने लगे। कुछ देर बाद महिला घर के अन्दर पूजा कर रही थी। तभी तीनों भाई घर में घुस आये और गाली गलोज और मारपीट करने लगे। मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।