Gangapar News: श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हंडिया में भावी डॉक्टर्स की फ्रेशर पार्टी आयोजित।

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: हंडिया में श्रीलाल बहादुर शास्त्री स्मारक आयुर्वेद महाविद्यालय में 2025 बैच के बीएएमएस छात्रों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी आयोजित हुई। प्रधानाचार्य प्रो. केदारनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्रों को आयुर्वेद की परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया।

Gangapar News: श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हंडिया में भावी डॉक्टर्स की फ्रेशर पार्टी आयोजित।

Gangapar News: हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीलाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हंडिया में वर्ष 2025 में प्रवेशित बीएएमएस छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर केदारनाथ ने भगवान धन्वंतरि एवं मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें आयुर्वेद की गौरवशाली परंपरा से जुड़कर अनुशासन, सेवा, संवेदना एवं समर्पण के साथ अपने अध्ययन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान प्रतीक मिश्रा को मिस्टर फ्रेशर एवं नेहा गुप्त को मिस फ्रेशर चुना गया।नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य, परिचयात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भी नवागंतुक छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य प्रो. केदारनाथ उपाध्याय ने कहा कि फ्रेशर पार्टी जैसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति सेवा भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हंडिया में भावी डॉक्टर्स की फ्रेशर पार्टी आयोजित।