रसोई गैस किल्लत से शादी वाले घरों में बढ़ी बेचैनी

Apr 17, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। अब शादी का सीजन शुरू हो चुका है और अक्षय तृतीया से

रसोई गैस किल्लत से शादी वाले घरों में बढ़ी बेचैनी

अब शादी का सीजन शुरू हो चुका है और अक्षय तृतीया से लेकर अगले कुछ दिनों तक शादियों की धूम रहने वाली है। खुशियों के इस माहौल में गैस सिलेंडर की किल्लत ने शादी वाले परिवारों की चिंताएं बढ़ा दी है। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से भोजन व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे, वहीं कालाबाजारी हावी है। स्थिति यह है कि 966 रुपये में मिलने वाले घरेलू सिलेंडर के दाम ब्लैक में तीन हजार या उससे भी ज्यादा हो गए हैं। व्यावसायिक सिलेंडर की उपलब्धता पर उसका मूल्य तय किया जा रहा है।

जिसके यहां विवाह है उसे शगुन के गहने खासकर सोना-चांदी चढ़ाना भी महंगा पड़ रहा है। इसके भी दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। मेहमान नवाजी करने वाले भी मजबूरन भोजन की थाली से कुछ पकवान कम कर रहे हैं। किसी भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों में शुभता और सफलता अवश्य मिलती है। 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास शुरू हुआ था, जो मंगलवार 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से समाप्त हो गया। इसके साथ ही पिछले एक माह से बंद सभी मांगलिक कार्य एक महीने के लिए अब पुनः शुरू हो गए हैं। इस दौरान डीजे बैंड-बाजा और शहनाई की धूम रहेगी। 17 मई से अधिमास (पुरुषोत्तम मास) की शुरुआत होने से 15 जून तक एक महीने के लिए फिर से सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।