
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड
Gangapar News - गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी लेकर आ रहीं
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी लेकर आ रहीं हवाओं के कारण बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन भर बादलों की सरगर्मी बनी रही। इस दौरान उत्तर दिशा की ओर से सर्द हवाएं भी चलीं, जिस कारण से मौसम में ठंडक घुल गई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार इस समय हवाओं की दिशा बदली है। हिमालय में बर्फवारी हो रही है। जैसे ही उत्तरी हवाएं सक्रिय होने से फिर एक बार ठंड का असर बढ़ गया है। इस दौरान रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।चौबीस
घंटे में देखें तो तापमान में उछाल आ गया। मौसम विज्ञानी आकाश मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने के साथ कहीं कहीं हल्की वर्षा के साथ गरज होने की संभावना है। गुरुवार को कुछ जगहों पर कोहरा रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। आने वाली 2 और 3 फरवरी को मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है और कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार के बूंदाबांदी और हवाओं के कारण कुछ ठंड बढ़ गई और पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




