
जल निगम पम्प की मोटर जली, पेयजल की किल्लत
Gangapar News - करनाईपुर में बीरापुर के जल निगम की पेयजल मोटर चार दिन पूर्व जल गई। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मोटर को ठीक करने का कार्य ठेकेदार को...
करनाईपुर, संवाददाता। बीरापुर कमला नगर स्थित जल निगम षष्ठम् शाखा समूह की पेयजल समूह मोटर चार दिन पूर्व जल गई। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने सम्बन्धित अधिकारियों से लिखित एवं मौखिक रूप से दी है लेकिन किसी ने आज तक पंप की मोटर ठीक करवाना मुनासिब नहीं समझा। वहीं अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार तिवारी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां के शाखा का कार्य ठेकेदार को दे दिया गया है। जिसको सूचना दी गई है वही इस पम्प की मोटर को दो या तीन दिन में ठीक करवाएगा। इस पेयजल समूह से लगभग डेड़ दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है जिसमें बीरापुर, उपरोड़ा, नूरपुर, माधोपुर, हरखांही, टिकरी, देवापुर, लहटी आदि।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


