नहीं चालू हुआ नया पंप हाउस, पेयजल की समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

रामनगर। पानी सप्लाई के लिए वर्षों से तैयार पंप हाउस में बिजली का कनेक्शन अभी

नहीं चालू हुआ नया पंप हाउस, पेयजल की समस्या

पानी सप्लाई के लिए वर्षों से तैयार पंप हाउस में बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाया। जिसके लिए नव निर्मित पंप हाउस से पानी की सप्लाई बाधित है। रामनगर गांव में एक पंप हाउस के खराब होने पर दूसरे स्थान पर बोर होने के बाद नया पंप हाउस भी बनकर तैयार है। वर्षों बीत जाने पर भी विद्युत कनेक्शन के अभाव में उक्त पंप हाउस अभी तक चालू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की माने तो उक्त नव निर्मित पंप हाउस को बने हुए दो वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक उसमें बिजली का कनेक्शन नही हो पाया है।

जिसके कारण उक्त नव निर्मित पंप संचालित नही हो पाया। जिसके कारण ग्रामीणों को इस तपती गर्मी में पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामनगर प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव और भाजपा नेता समाजसेवी मुकेश शर्मा ने शासन/प्रशासन से लिखित शिकायत दर्ज कर रामनगर में पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।