जल निगम की लापरवाही से गंदे पानी की हो रही आपूर्ति

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ में जल निगम की पेयजल व्यवस्था लोगों के लिए

जल निगम की लापरवाही से गंदे पानी की हो रही आपूर्ति

नगर पंचायत शंकरगढ़ में जल निगम की पेयजल व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलापूर्ति अनियमित होने के साथ-साथ गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। शनिवार को रानीगंज रोड सहित आसपास के मोहल्लो में कई दिनों बाद पेयजल आपूर्ति हुई, लेकिन लोगों के घरों तक पहुंचा पानी इतना गंदा था कि उसे पीना तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी उपयुक्त नहीं माना जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निगम की ओर से नियमित जलापूर्ति नहीं की जा रही है। कई-कई दिनों तक नलों में पानी नहीं आता और जब आपूर्ति होती है तो पानी में गंदगी, मिट्टी तथा अन्य अशुद्धियां मिली रहती हैं।

इससे लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मजबूरी में कई परिवार इसी दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। लोगों का कहना है कि हफ्ते में एक-दो बार ही पानी की आपूर्ति हो पाती है, वह भी संतोषजनक नहीं रहती। बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।