जल निगम की मोटर जली, पानी के लिए हाहाकार
बारा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम समूह पेयजल योजना जारी (सेमरी) की मोटर चार दिन पहले जल

ग्राम समूह पेयजल योजना जारी (सेमरी) की मोटर चार दिन पहले जल गई थी। इसके कारण जारी और आसपास के गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है।
गर्मी के प्रभाव
जारी और उसके आसपास का क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी के इस मौसम में जारी स्थित सेमरी गांव में लगे जल निगम के पंप की मोटर रविवार रात से ही जल गई है। इसके कारण जलापूर्ति ठप्प हो गई है।
जल संकट
जल निगम से जलापूर्ति बंद होने के कारण जारी बाजार सहित अन्य विभिन्न गांवों के उपभोक्ता पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सप्लाई का पानी न मिलने से आरओ का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की समस्याएं
स्थानीय लोगों सत्येंद्र केसरवानी , गोपाल जी , शिवम अग्रहरि, आशुतोष केसरवानी, अनीस केसरवानी, डब्लू केसरवानी, सूरज, शुभम आदि ने बताया कि भीषण गर्मी और तपती धूप से कारोबार ठप्प है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ गई है।इस समय आरओ का पानी खरीदना मुश्किल हो जाता है।
अधिकारियों को सूचना
बताया कि विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है किंतु कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण आम आदमी परेशान हैं। जारी जल निगम की चार दिन से मोटर फूंकने से स्थानीय लोग, सत्येंद्र केसरवानी, गोपाल जी, शिवम अग्रहरि, आशुतोष केसरवानी, अनीस केसरवानी, डब्लू केसरवानी, सूरज, शुभम समेत अन्य लोगों ने सप्लाई के पानी के लिए फुंकी मोटर बनाने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


