मांडा में पेयजल संकट से निपटने को 23 टैंकर तैयार
Gangapar News - मांडा। मांडा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ी गांवों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की प्यास बुझाने के लिए ब्लॉक में तैयारी शुरू कर दी गई है। क्षेत

मांडा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ी गांवों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की प्यास बुझाने के लिए ब्लॉक में तैयारी शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के 23 ग्राम प्रधानों के पास उपलब्ध टैंकर से प्रभावित गांवों में सुबह शाम पेयजल की आपूर्ति शीघ्र ही शुरु करने का ब्लाक के अधिकारियों ने सचिवों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया है। मांडा दक्षिणी पहाड़ी डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के ज्यादातर गांवों में हर साल गर्मी में पेयजल संकट शुरु हो जाता है। बेरी, सोनबरसा, पूरा पांडेय आदि तमाम गांवों से पेयजल संकट और बेलन नदी से लाकर प्यास बुझाने की ग्रामीणों की शिकायत और मदद की गुहार के बाद।
मांडा ब्लॉक के सभागार में बीडीओ मांडा अनीस अहमद और एडीओ पंचायत अरुण कुमार यादव ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों संग पेयजल को लेकर एक बैठक की। बैठक में एडीओ पंचायत ने जानकारी दी कि विकास खंड क्षेत्र के मसौली, महुआरी खुर्द , बदौआ, केड़वर, बेरी, पूरा लच्छन, पचेड़ा, सिरावल , धनावल, गजाधरपुर, मझिगवां, पियरी, नेवढ़िया बयालिस, हाटा, दोहथा, दसवार, गेरुआडीह , मांडा खास , सोनबरसा, ऊंचडीह उपरौध, कोसड़ाखुर्द, बनवारी खास और सुरवांदलापुर ग्राम पंचायतों के पास टैंकर उपलब्ध हैं। हालांकि मांडा खास सहित आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के टैंकर खराब हैं, लेकिन उनका भी शीघ्र मरम्मत कराकर तैयार रखने की जिम्मेदारी सचिवों और ग्राम प्रधानों को दी गई है। बीडीओ और एडीओ पंचायत ने सभी सचिवों और ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने अपने ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट को दूर करने में सहयोग की अपील करते हुए इसे पुण्य और उनकी नैतिक जिम्मेदारी बताया है। दोनों अधिकारियों ने शीघ्र ही पेयजल संकट से परेशान गांवों में टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


