समयावधि समाप्त, 275 गांवों में पेयजल की आस रह गई अधूरी
44 पानी की टंकी बारा तहसील के विभिन्न गांवों में बनवाना था 40 प्रतिशत कार्य

बारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए शासन द्वारा 2023 में जल जीवन मिशन योजना शुरू किया गया था किन्तु शासन द्वारा निर्धारित अवधि पूरी हो जाने के बावजूद बारा तहसील के किसी भी घर में पानी नहीं पहुंचा है। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। तहसील क्षेत्र के विकास खंड जसरा और शंकरगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना शुरू किया गया है। इसके लिए विभाग द्वारा 440 करोड़ रुपये का प्रस्तावित किए गए और विकास खंड जसरा के ग्राम पंचायत देवरिया में यमुना नदी के मध्य में बोर कराया गया है।
परियोजना का मुख्य उद्देश्य 275 गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। परियोजना अंतर्गत विभिन्न गांवों को जोड़ने के लिए 1980 किमी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाना था और 44 पानी की टंकी विभिन्न गांवों में बनवाना था किन्तु जिम्मेदारों की अनदेखी से योजना बेकार साबित हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


