ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारनहर टूटने से घरों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद

नहर टूटने से घरों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद

फत्तेपुर गांव के समीप शनिवार रात करछना रजबहा के अचानक टूट जाने से जहां एकओर गांव के अंदर पानी घुस गया। धान की कटी फसल और खेतों में पक कर तैयार फसल पानी में डूब गई। इससे कई किसानों को भारी नुकसान...

नहर टूटने से घरों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 19 Nov 2018 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

फत्तेपुर गांव के समीप शनिवार रात करछना रजबहा के अचानक टूट जाने से जहां एकओर गांव के अंदर पानी घुस गया। धान की कटी फसल और खेतों में पक कर तैयार फसल पानी में डूब गई। इससे कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

किसानों ने ग्राम प्रधान मुख्तार अहमद से की जिस पर उन्होंने कई मजदूरों को लगाकर रविवार देर शाम नहर बंधवाई। मौके पर हल्का लेखपाल भी पहुंचा लेकिन नहर बांधने की व्यवस्था न होने के कारण पानी का बहाव लगातार जारी रहा। नहर टूटने के चलते जहां एक ओर कई बीधा धान की फसल चौपट हुई वही किसानों द्वारा अपने खलिहानों में धान के गट्ठर बना कर रखा था वहां भी पानी भर जाने से काफी नुकसान हुआ है। शाम को नहर विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार तथा ग्राम प्रधान के सहयोग से किसी तरह नहर को बांधा गया लेकिन तब तक किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। जिससे किसानों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें