Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsVoter Revision in Sirsa Over 25 Voters Removed from List
नगर पंचायत सिरसा में मिले कई फर्जी मतदाता

नगर पंचायत सिरसा में मिले कई फर्जी मतदाता

संक्षेप:

Gangapar News - नगर पंचायत सिरसा में बड़ी संख्या में मिले फर्जी मतदाता मेजा। मतदाता विशेष पुनिरीक्षण कार्य में नगर पंचायत सिरसा में अब तक 25 फीसदी से अधिक मतदाता निकाल

Dec 15, 2025 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य में नगर पंचायत सिरसा में अब तक 25 फीसदी से अधिक मतदाता निकाले जा चुके हैं। कस्बे में तैनात बीएलओ की मानें तो वह मतदाता प्रपत्र लेने के लिए मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं। कई ऐसे मतदाता है, जो बार-बार पहुंचने के बावजूद प्रपत्र जमा नहीं कर सके हैं। जिससे एसआईआर का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। बूथ संख्या 33 के बीएलओ रवि मिश्रा ने बताया कि उन्हें महुआकोठी व कटराहीराराम मुहल्ले का कुछ भाग मिला है। कुल 12 मतदाताओं में 477 सूची से बाहर निकाले जा चुके हैं। इनमें कुछ मतदाता ऐसे थे, जिनका नाम दो वार्डो में था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा मृतक, विवाहित व नगर पंचायत के आस-पास गांवों के लोग मतदाता सूची में शामिल थे। बूथ संख्या 30 में 11 सौ मतदाताओं में 400 मतदाता निकाले जा चुके हैं। भाग संख्या 32 के बीएलओ अनिल कुमार ने बताया कि 848 मतदाताओं में 232 के नाम काटे जा चुके हैं। 70 फीसदी मैपिंग का कार्य हो चुका है। बूथ संख्या 37 के बीएलओ ने बताया कि उनके यहॉ 1067 मतदाता थे। परीक्षण के बाद 480 नाम निकाल दिए गए। बूथ संख्या 35 के बीएलओ दीपक यादव ने बताया कि जो मतदाता सूची उन्हें मिली है। उसमें 947 मतदाता शामिल थे। इनमें 270 नाम काट दिए गए हैं। बूथ संख्या 36 के बीएलओ राहुल सिंह ने बताया कि 875 मतदाताओं में 295 नाम हटाए गए। 35 फीसदी मैपिंग का कार्य हो चुका है। बूथ संख्या 29 की बीएलओ शर्मिला बानो ने बताया कि 1028 में 397 नाम निकाले जा चुके हैं। बूथ संख्या 39 के बीएलओ मुमताज ने बताया कि उन्हें मिली मतदाता सूची में 1221 में 400 नाम अब तक निकाले जा चुके हैं। कई मतदाताओं ने बार-बार कहने के बावजूद मतदाता पपत्र नहीं दे रखा है। सूत्रों की माने तो सिरसा में कुल दस वार्ड हैं। जिनमें लगभग 65 सौ मतदाता शामिल थे। इनमें उपड़ौरा, छतवा सहित आस-पास गॉवों के कई मतदाता जोड़ दिए गए थे। जिन्हें लोगों की शिकायत पर जॉच के बाद हटाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि गहन जॉच के बावजूद अभी कई ऐसे मतदाता है, जो सिरसा कस्बे में न रहकर अन्य स्थानों पर अपना ठीकाना बना रखे हैं। मतदान के समय ऐसे मतदाताओं को उनके समर्थक बुला लेते हैं।