
बारा में सोलह हजार मतदाताओं का हुआ सत्यापन, धीमी गति से हो रहा फीडिंग
Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम के बार बार चेतावनी देने के बावजूद बारा
एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम के बार बार चेतावनी देने के बावजूद बारा विधान सभा में एसआईआर का कार्य धीमी गति से चल रहा है।अभी तक मात्र 15460 मतदाताओं का फार्म भर कर सत्यापन किया गया है। साथ ही आन लाइन फीडिंग भी किया जा चुका है। निर्वाचन आयोग के आदेश से बारा क्षेत्र में सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है।एह कार्यक्रम चार नवंबर से शुरू हो कर चार दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए बीएलओ को मतदाताओं के घर घर जाकर मतदाता प्रपत्र भरना है और उसका सत्यापन कर निर्वाचन आयोग के बेब साइड पर लोड करना है। इसके लिए कुछ बीएलओ घर-घर से चल खेत खलिहान तक पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर कुछ बीएलओ खानापूर्ति कर रहे हैं। क्षेत्र के असरवई गांव के कुछ मतदाताओं ने बताया कि अभी तक उनके पास बीएलओ ही नहीं पहुंच पाया है।बारा विधान सभा में कुल मतदाताओं की संख्या 345288 है किन्तु अभी तक मात्र 15460 लोगों का प्रपत्र ही अपलोड हुआ है मतदाता भी अब जागरूक हो गया है।कई मतदाताओं ने बताया कि बीएलओ नहीं मिल रहे हैं।इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि बीएलओ घर-घर जा कर मतगणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




