Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsVoter List Revision Underway in Lakhanpur Officials Ensure No Fake Voters
मतदाता सूची के परीक्षण में जुटे कर्मचारी

मतदाता सूची के परीक्षण में जुटे कर्मचारी

संक्षेप:

Gangapar News - मतदाता सूची के परीक्षण में जुटे कर्मचारी मेजा। जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश पर स्थानीय प्रशासन व कर्मचारी मतदाता सूची के पुनिरीक्षण कार्य में पूरी तर

Nov 13, 2025 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश पर स्थानीय प्रशासन व कर्मचारी मतदाता सूची के पुनिरीक्षण कार्य में पूरी तरह जुटे हुए हैं। गुरुवार को लखनपुर गॉव स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर नजारा देखते ही बन रहा था। एसडीएम सुरेन्द्रप्रताप यादव, प्रभारी तहसीलदार यमुनाप्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, नायब तहसीलदार लालतारा, तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों, राजस्वकर्मियों व शिक्षा विभाग के कुछ शिक्षकों के साथ मतदाता सूची के परीक्षण में जुटे रहे। एसडीएम सुरेन्द्रप्रताप यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 339 बूथ हैं। इनमें 50 फीसदी से अधिक बूथों की मतदाता सूची का निदान कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में मौजूद बीएलओ ने तत्परता के साथ रात के नौ बजे तक मतदाता सूची का परीक्षण किया। वर्ष 2003 की मतदाता सूची का मिलान वर्तमान मतदाता सूची से किया जा रहा है। एक भी मतदाता फर्जी नहीं रह पायेगा। नये मतदाता जोड़ने व जो मतदाता मौजूदा समय में अपने गॉव में नहीं है, कहीं और जाकर बस गए, उनका नाम मतदाता सूची से जानकारी कर हटा दिया जायेगा। जो नये मतदाता जोड़े जायेगें, ऐसे मतदाताओं से आईडी प्राप्त कर सूची में जोड़ने का कार्य किया जायेगा। बताया कि कार्य तेजी पर चल रहा है। जल्द ही मतदाता सूची का काम पूर्ण कर लिया जायेगा। 15 नवम्बर से डोर टू डोर मतदाता सूची बनाने का कार्य बीएलओ करेगें।