संसोधित वोटर लिस्ट में छूटे अनेक नाम, लोग परेशान

Jan 12, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - रामनगर,हिन्दुस्तान संवाद। मेजा विधानसभा के रामनगर सहित अनेक गांव में एसआईआर की संसोधित वोटर लिस्ट

संसोधित वोटर लिस्ट में छूटे अनेक नाम, लोग परेशान

मेजा विधानसभा के रामनगर सहित अनेक गांव में एसआईआर की संसोधित वोटर लिस्ट में मतदाताओं के अनेक नाम कट गए है। जिसको जोड़वाने के लिए लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बीएलओ की कमी के कारण किसी के पत्नी,किसी कनपटी और किसी के बेटे बेटी का नाम कट गया है। जबकि पूर्व के हुए चुनाव में सभी ने मतदान किया था। जिन्होंने एसआईआर फार्म भरकर जमा करने के बाद भी उनके नाम काट दिए गए हैं। रामनगर के सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि मैंने अपना और पत्नी का एसआईआर फार्म भरकर जमा किया था। संसोधित वोटर लिस्ट में पत्नी का नाम तो है मेरा नाम कट गया है।

उसी तरह रामनगर के ही जगदीश सिंह ने बताया कि सभी का फार्म भरकर देने के बाद भी उनके बेटे का नाम कट गया है। उसी तरह केशवानंद मिश्र ने बताया कि घर में चार सदस्य हैं। सभी का फार्म भरकर दिया गया था,लेकिन पत्नी और बेटे का नाम लिस्ट में नही है। जिसके लिए बीएलओ के पास गया तो उसने दो आईडी के साथ फार्म छह भरकर जमा करने को कहा है। इसी तरह के अनेक घरों के मतदाताओं की समस्या है किसी के बेटे,बेटी,किसी के पत्नी और किसी के पति का नाम संसोधित वोटर लिस्ट में नही है। जिसके लिए सब बीएलओ को दोषी ठहरा रहे है। लोगों का कहना है कि अप्रशिक्षित बीएलओ की लापरवाही के कारण अनेक मतदाता वोटर लिस्ट से गायब हो रहे हैं। कुछ ने बताया कि कुछ महिला बीएलओ के पति इस कार्य में पत्नियों की मदद कर रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षण नही मिला है उनके कारण और परेशानी हो रही है। जिस ओर अधिकारियों की तरफ से अनदेखी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।