Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsVolleyball Championship Concludes Sudrishti Team Triumphs at Chandra Kali Girls Inter College
सुदृष्टि इंटर प्राइजेज का खिताब पर कब्जा

सुदृष्टि इंटर प्राइजेज का खिताब पर कब्जा

संक्षेप:

Gangapar News - फाइनल मुकाबला में सुदृष्टि इंटर प्रा0 लि0 को मिली जीतमेजा। तहसील मेजा के पकरी सेवार गांव स्थित चन्द्रकली बालिका इंटर कालेज में सुभाच चन्द्र बोस क्लब क

Feb 04, 2026 03:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

तहसील मेजा के पकरी सेवार गांव स्थित चन्द्रकली बालिका इंटर कॉलेज में सुभाच चन्द्र बोस क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई व सुदृष्टि इंटर प्राईजेज लि के बीच खेला गया। जिसमें सुदृष्टि की टीम विजयी रही। इस टीम ने अरई की टीम को 15-17 व 12-15 के अंकों से पराजित कर सील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। इसे पूर्व खेले प्रथम सेमीफाइनल मैच में वॉलीबाल क्लब मंडौर व सुदृष्टि इंटर प्राइजेज लि ने 17-21 व 15-21 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। द्वितीय सेमीफाइनल मैच आदर्श वॉलीबाल क्लब अरई व वॉलीबाल क्लब बिहसड़ा के बीच हुआ, जिसमें 15-10, 12-15, 15-11 तीन सेटों में खेला गया, जिसमें अरई की टीम जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वॉलीबाल खेल संचालन कर रहे खेल शिक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता काफी रोचक रही। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने खेल आयोजक अखिलेश सोनकर, अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रकाश द्विवेदी, प्रबंधक रमेश चन्द्र पांडेय की प्रसंशा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जिस प्रकार से खिलाड़ियों ने आपसी प्रेम भावना के साथ खेल में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन किया, यह काबिल तारीफ है। व्यक्तिगत ट्राफी पर सुदृष्टि इंटर प्रालि के खिलाड़ी अभिषेक को मिला। कार्यक्रम में त्रिलोकी सिंह, बनारसी लाल सोनकर, कृष्ण प्रकाश द्विवेदी, प्रभाकर चौबे, जयशंकर द्विवेदी, ठाकुर प्रसाद यादव, सुमित भारतीया, केएन श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान राम सिंह, सुरेश चन्द्र चौबे, सूरज यादव, राम जनम यादव, धीरज यादव, राम छैल यादव, सरोज यादव, मुक्तेश द्विवेदी, पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी राकेश सिंह, पारस यादव, रमाशंकर जैसल, गिरधारी लाल जैसल आदि रहे।