प्रतापपुर में बिरहा महासंग्राम 14 को

Mar 08, 2026 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - प्रतापपुर। लोकगीत और बिरहा की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतापपुर

प्रतापपुर में बिरहा महासंग्राम 14 को

लोकगीत और बिरहा की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतापपुर क्षेत्र के करुआडीह में आगामी 14 मार्च को विराट बिरहा महासंग्राम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चन्द्रशेखर आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज, परमेश्वरपुर परिसर में जहां जहां शाम चार बजे से रातभर बिरहा गायन का सिलसिला जारी रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त आठ बिरहा कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव व संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।