Gangapar News: जसरा सीएचसी में मरीजों की संख्या में बढोत्तरी
Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल फीवर सर्दी, जुखाम, बुखार, खांसी, दमा के साथ साथ सुगर एवं ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या में
Gangapar News: मौसम परिवर्तन के कारण वायरल फीवर सर्दी, जुखाम, बुखार, खांसी, दमा के साथ साथ सुगर एवं ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या में अचानक बढोत्तरी हो जाने के कारण मरीजों की बाढ सी लगी हुई है। सोमवार को 1153 लोगों ने ओपीडी कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा के अधीक्षक डा0 सुरेश प्रसाद ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने के कारण वायरल फीवर के साथ साथ सर्दी, जुखाम, बुखार खांसी, दमा के मरीजों में इजाफा हो गया है।
स्वास्थ्य केन्द्र की तैयारी
उन्होंने बताया कि सीएचसी जसरा में दवाइयों का पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। सीएचसी अधीक्षक ने लोगों से अपील किया है कि इस मौसम में लोग अधिक से अधिक एहतियात बरतें। वहीं पीने के लिए साफ सुथरा पानी का उपयोग करें। बीमार मरीज समय से दवाइयों का सेवन करें।
बुखार के मरीजों के लिए सलाह
सीएचसी में भुवनेश चतुर्वेदी ने बताया कि सुगर एवं ब्लड प्रेसर के 140 लोगों ने अपनी जांच कराकर अस्पताल से दवाइयां ली। इसी तरह पांच दर्जन से अधिक लोगों ने डाग बाइट ( रैबीज ) का इंजेक्शन लगवाया। सोमवार को ओपीडी के लिए 1153 मरीजों ने ओपीडी कराई। अधीक्षक ने बताया कि बुखार पीडित मरीजों को पानी उबाल कर पिलाना चाहिए। ज्यादातर वायरल फीवर के मरीजों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर डाक्टर के परामर्श के बाद ही दवाइयों का प्रयोग करें। अगर कहीं साफ पानी इकट्ठा रहे तो उसमें डेंगू फैलने का अंदेशा बना रहता है। अस्पताल में डा0मनीष कुमार, डा0 रवी पांडेय,डा0यास्मीन शेख,डा0आकांक्षा सिंह,बीपीएम पंकज मिश्रा,एच एन पंकज पांडेय, डा0प्रतिभा सिंह, चीफ फार्मासिस्ट रमेश चन्द्र, देवेन्द्र सिंह, भुवनेश चतुर्वेदी, अखिलेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे。


