समोसे के दाम को लेकर दुकानदार से विवाद, कई लहूलुहान
Gangapar News - मऊआइमा में समोसे के दाम को लेकर विवाद के चलते चार लोग लहूलुहान हो गए। हरिहरनाथ शर्मा अपनी मां के दाह संस्कार के बाद लौट रहे थे, जब दुकानदार से विवाद हुआ। पुलिस ने मामले को शांत कराया और हरिहरनाथ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित थाना पड़ाव चौराहे पर मंगलवार को समोसे के दाम को लेकर एक दुकान पर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चार लोग लहूलुहान हो गए।प्रतापगढ़ के मानधाता थानांतर्गत गुडरु निवासी हरिहरनाथ शर्मा प्रयागराज में अपनी मां के दाह संस्कार के बाद घर लौट रहे थे। मऊआइमा पड़ाव चौराहे पर बस रोकी और एक दुकान पर समोसे के दाम पूछने पर दुकानदार से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके साथ आए लोगों ने हरिहरनाथ शर्मा और उनके साथ आए नीतेश, मनमोहन, निशांत आदि को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। हरिहरनाथ ने थाने में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


