Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsViolence Erupts at Primary School Teacher Assaulted by Village Head
प्रधान-शिक्षक में कहासुनी, गाली गलौज

प्रधान-शिक्षक में कहासुनी, गाली गलौज

संक्षेप:

Gangapar News - प्रधान ने शिक्षक पर बोला हमलामेजा। नेवढ़िया ग्राम पंचायत के सजैला पसियान स्थित प्राथमिक विद्यालय में दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के लगभग हड़कम्प की स्थिति हो

Nov 13, 2025 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

नेवढ़िया ग्राम पंचायत के सजैला पसियान स्थित प्राथमिक विद्यालय में दोपहर हड़कम्प की स्थिति हो गई, जब ग्राम प्रधान अजय कुमार बिन्द, संदीप कुमार, जयप्रकाश व अन्य के साथ स्कूल पहुंच शिक्षक पंकज कुमार दुबे से बहस करने लगे। प्रधान ने कहाकि तुम लोग बच्चों को बढ़ाने के बजाय खाली क्यों बैठे हो। यदि स्कूल में बच्चों को नहीं पढ़ाना है तो माहवारी की व्यवस्था करो वरना स्कूल छोड़ दो। जब प्रधान की बात का शिक्षक ने विरोध किया तो आरोप है कि प्रधान ने शिक्षक को गाली दी और ईंट पत्थर चलाने लगा। चीख पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षक का कहना है कि गाली गलौज व धक्का मुक्की के बाद प्रधान तथा उसके साथियों ने सरकारी अभिलेख को फाड़ डाला। घटना की जानकारी प्राथमिक शिक्षक ने जैसे ही शिक्षक नेताओं को दी, उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह को दी। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसे देखते हुए कोतवाल मेजा ने बीट के उपनिरीक्षक व अन्य सिपाहियों को घटना स्थल पर भेज दिया। शिक्षक व उसके साथी किसी तरह बीआरसी मेजा पहुंचे तो, वहां शिक्षक नेताओं का जमावड़ा लग गया। शिक्षक नेता मनीष तिवारी सहित कई ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक को गाली गलौज व धक्का मुक्की करने वाले प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो, शिक्षक समाज चुप नहीं बैठेगा। सड़क पर उतर आन्दोलन को बाध्य होगा।