
कनेक्शन काटने पर भड़के ग्रामीण, फिर जुड़वाया
Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बीकर गांव में बकाया बिजली बिल को लेकर पुलिस बल
क्षेत्र के बीकर गांव में बकाया बिजली बिल को लेकर पुलिस बल के साथ गए जेई द्वारा पोल से बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीण भड़क गए और कनेक्शन काटने वाली टीम को घेरकर दबाव बनाकर काटे गए बिजली कनेक्शन को जुड़वा लिया। इस बीच बिजली विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार को भीटा विद्युत उपकेंद्र के जेई अभय पाठक अपने कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बीकर गांव में बकाया बिजली का बिल होने के चलते कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे थे। बिजली विभाग द्वारा जिनके जिनके बिजली बिल बकाया थे उनके कनेक्शन पोल पर चढ़ कर काटने लगे।
पोल पर चढ़ कर कर्मियों को कनेक्शन काटते हुए ग्रामीणों ने देखा एकत्र होकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई और आरोप लगाने लगी कि सरकार ने उनके पारंपरिक रोजगार पर रोक लगा दी है। जिसकी दशा में ग्रामीण बेरोजगार हो गए उनके पास दो जून की रोटी भी मिलना मुश्किल हो गया है। इस बीच ग्रामीणों ने दबाव बनाकर काटे गए कनेक्शनों को जुड़वा लिया। ग्रामीण विरोध के दौरान मांग किए को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए और बकाया बिजली के बिल को माफ किया जाए साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने कर रोक लगाई जाए और यमुना में नाव द्वारा लगी खनन कार्य पर रोक को पुनः चालू किया जाए। वर्जन विभाग द्वारा इस समय ओटीएस के माध्यम से बिजली बिल में छूट दिलाया जा रहा है। लेकिन किसी ने कोई पहल नहीं की तो आज पुलिस बल के साथ कनेक्शन काटने के लिए कर्मी गए थे। इस बीच गांव के दो लोगों के इशारे पर गांव की भीड़ एकत्र कर बवाल काटा गया और गालियां भी दी गई। उक्त मामले में अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभय पाठक, अवर अभियंता, भीटा विद्युत उपकेंद्र

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




