कुसुंगुर से लखरावां मार्ग बदहाल, पुलिया टूटने से कई गांव का बंद है आवागमन

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

सहसों। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के पास तक दर-दर भटकते हुए चार वर्ष बीत गए।

कुसुंगुर से लखरावां मार्ग बदहाल, पुलिया टूटने से कई गांव का बंद है आवागमन

अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के पास तक दर-दर भटकते हुए चार वर्ष बीत गए। आज तक सड़क पर बनी हुई पुलिया नहीं बन पाई। सहसों से फाफामऊ मार्ग पर बसा हुआ कुसुंगुर गांव से होते हुए लिंक मार्ग लखरावां गांव तक गया हुआ है। जिसका निर्माण जिला पंचायत निधि से कराया गया है। 2022 की गंगा बाढ़ में मनसैता नाला में अधिक पानी आ गया। बाढ़ में पानी के दबाव से कुसुंगुर से लखरावां मार्ग पर बनी पक्की सड़क पर स्थित पुलिया बह गई। पुलिया टूटने की वजह से लखरावां, मोहम्मदपुर, कटियाही, देवरिया, मलाका आदि गांव का आवागमन इस रास्ते से ठप हो गया है।

कुसुंगुर के संदीप पांडेय का आरोप है कि इसके लिए मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, सीडीओ, एसडीएम आदि के यहां गुहार लगाते हुए आरसीसी पुलिया बनाए जाने की मांग किया है, लेकिन आज तक टूटी हुई पुलिया पड़ी हुई है। इसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।