Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsVillagers Demand Road Construction in Khuzhi Threaten Protest
सड़क निर्माण के लिए एसडीएम बारा को सौंपा ज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए एसडीएम बारा को सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खूझी से खपटिहा संपर्क मार्ग

Jan 29, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

बारा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खूझी से खपटिहा संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला लगभग 4.5 किमी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन करने की बात कही गई है। खूझी से खपटिहा मार्ग कई वर्षों से अत्यंत जर्जर एवं बरसात के मौसम में कीचड़ युक्त स्थिति में हो जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, मरीज, किसान, मजदूर, बुजुर्ग एवं महिलाएं आवागमन करते हैं, बरसात होते ही सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है। एंबुलेंस, स्कूल वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे कई बार गंभीर दुर्घटनाएं घट जाती है ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों (विधायक/सांसद) एवं अधिकारियों को अवगत कराया गया, किंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई सरकारें आईं और चली गईं, पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस गंभीर समस्या से त्रस्त होकर ग्राम पंचायत खूझी के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत भवन में एकत्रित होकर बैठक की और एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शासन प्रशासन व सम्बंधित अधिकारियों द्वारा सड़क समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो 18 फरवरी को आंदोलन करने पर विवश होंगे।इसकी जिम्मेदारी शासन ,प्रशासन की होगी। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है।