आम का पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट

Feb 09, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा/करछना। करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव में आम का पेड़ काटने से मना करना

आम का पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट

करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव में आम का पेड़ काटने से मना करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। गांव निवासी राममटुक के अनुसार कुछ दबंग जबरन आम का पेड़ काटने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात से आक्रोशित होकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। घटना में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। पीड़ित ने मामले की तहरीर करछना थाने में दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।