Gangapar News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केवला प्रसाद शुक्ल का निधन
Gangapar News: बाबूगंज। बाबूगंज क्षेत्र के देवनहरी गांव निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व
Gangapar News: बाबूगंज क्षेत्र के देवनहरी गांव निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सत्य प्रकाश मालवीय के निजी सचिव, सजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रतापपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे केवला प्रसाद शुक्ल 81 वर्ष का गुरुवार सुबह आठ उनके निवास देवनहरी में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। दोपहर बाद जब उनका पार्थिव शरीर देवनहरी से छतनाग घाट पहुंचा तो घाट पर सैकड़ों लोग पहुंचे। वहां उनके इकलौते पुत्र सचिन शुक्ला ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। उनके निधन की सूचना पर उनके घर अंतिम दर्शन के लिए तांता लग गया।
जिसमें फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद, सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पूर्व संपादक संतोष उपाध्याय, देवराज उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, जोखू लाल तिवारी, गुलाब तिवारी, शकील इस्माइल, कमलाकांत मिश्रा, संदीप दुबे, कलेक्टर पांडेय आदि मौजूद रहे।


