आदेश के बाद भी नहीं हो पाया सत्यापन, गोशालाओं में सूखे भूसे से चल रहा काम
मांडा के गोशालाओं में चरी, चारे और भूसे का सत्यापन करने के लिए सीडीओ प्रयागराज ने निर्देश दिए थे। दस दिन बीत जाने के बावजूद, मांडा क्षेत्र की किसी भी गोशाला का सत्यापन नहीं हो पाया है। इससे हरे चारे की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दस दिन पहले सीडीओ प्रयागराज ने सभी गोशालाओं के नोडल प्रभारियों को उनके क्षेत्र में आने वाले गोशालाओं के चरी, चारे और भूसे के सत्यापन का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक मांडा क्षेत्र के किसी भी गोशाला का सत्यापन नहीं हो पाया है।मांडा की एक गोशाला से जुड़े वरिष्ठ पशुधन अधिकारी ने बताया कि सीडीओ प्रयागराज ने सभी गोशाला केंद्रों के नोडल अधिकारियों को छह जून को निर्देशित किया था कि गोशाला के भूसा स्टाक का सत्यापन कर रिपोर्ट दें, लेकिन अभी तक मांडा के पांच में से किसी भी गोशाला का सत्यापन नहीं हो पाया है।
यही वजह है कि अभी हरे चारे का इंतजाम भी लंबित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


