पाखंड, झूठ से दूर रहकर देश के उत्थान के लिए काम करें
Gangapar News - वैदिक धर्म प्रचार समिति को दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्नमेजा। तहसील क्षेत्र के लोहारी उपड़ौरा गांव में वैदिक धर्म प्रचार समिति का वार्षिक समारोह धूमधाम स
तहसील क्षेत्र के लोहारी उपड़ौरा गांव में वैदिक धर्म प्रचार समिति का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम में मिर्जापुर से पहुंचे वैदिक प्रवक्ता पं राम अधार शास्त्री व राजस्थान के गुरुकुल से पहुंची प्रियंका आर्या ने वैदिक प्रचार-प्रसार के बारे में उपस्थित लोगों को लोगों को जानकारी दी। दोनों धर्म प्रचारकों ने वेद सनातन है, पुराण नही इस विषय पर अपना-अपना विचार रखते हुए। कहा कि समाज में अंध विश्वास, जातिवाद, दहेज, नशा व पाखंड जैसी कुरीतियॉ पूरी तरह हावी होती जा रही हैं। इसे जड़ से मिटाने के लिए सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे वैदिक धर्म प्रचार यज्ञ अनुष्ठान समिति के प्रधान विजयबहादुर सिंह खन्नाजी का योगदान रहा, जिनकी कार्य कुशलता से दो दिवसीय कार्यक्रम सफल हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कि धर्म के प्रति सभी की आस्था होनी चाहिए। लोगों को पाखंड, झूठ से दूर रहकर समाज व देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। कोई भी धर्म आपस में भारी चारा का संदेश देता है। सांसद ने आर्य समाज वैदिक धर्म प्रचार समिति के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के पदाधिकारी व सदस्य वैदिक समाज के प्रचार प्रसार में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक बच्चूलाल गुप्ता कोषध्यक्ष उमाशंकर यादव, आचार्य फूलचन्द्र शास्त्री, रामप्रकाश यादव, श्रीकृष्णप्रकाश सिंह, नवदीप सिंह के अलावा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामकृष्ण यादव उर्फ पप्पू, कृष्ण कुमार उर्फ बाबा यादव, रमेशचन्द्र यादव, कैलाश चौधरी, महेन्द्र सिह यादव, अमरनाथ केशरी, हरिशंकर सिंह, मनोज केशरी, रतन केशरी, बनवारीलाल सेठ, पप्पू सेठ, नीरज यादव, सहित कई रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




