जसरा में वैश्य समाज को एकजुट करने पर दिया जोर

Mar 02, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। वैश्य समाज की बिखरी हुई सभी उपजातियों को एक सूत्र में बांधकर

जसरा में वैश्य समाज को एकजुट करने पर दिया जोर

वैश्य समाज की बिखरी हुई सभी उपजातियों को एक सूत्र में बांधकर एक मंच पर लाना ही सर्व वैश्य चेतना समिति का लक्ष्य है। उक्त बातें सर्व वैश्य चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम साहू ने जसरा में वैश्य समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आठ मार्च को प्रयागराज में सर्व वैश्य चेतना समिति की सामूहिक विवाह में समाज के हर वर्ग को उचित सम्मान के साथ गांव गांव से लोगों को आमंत्रित करने के लिए जनसंपर्क पर निकले सर्व वैश्य चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम साहू ने जसरा में केसरवानी धर्मशाला में वैश्य समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज संख्या में विशाल होते हुए भी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी के लिए अन्य लोगों पर निर्भर रहता हैं।

जिससे उन्हें उचित भागीदारी नहीं मिल पाती है। हम सभी वैश्य समाज के लोगों को अपने मतभेद भुला करके एक मंच पर आ करके तथा समाज के आने वाली पीढ़ी को राजनीतिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का कार्य करना होगा । आठ मार्च को प्रयागराज में होने वाले सामूहिक विवाह में उन्होंने वैश्य वर्ग के हर उप-जातियों से भारी संख्या में शामिल हो करके अपनी संख्या और मजबूती की प्रदर्शन का आह्वान किया है। बैठक की अध्यक्षता बड़े बाबू अरुण केसरवानी तथा संचालन ईसीसी के पूर्व महामंत्री रूपेश केसरी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रतन केसरवानी, आनंद जायसवाल, सुरेंद्र केसरवानी, सुरेश चंद केसरवानी, रूपेश कुमार, मनोज कुमार केसरवानी, सतीश साहू, राजकुमार केसरवानी, पुष्पेंद्र कुमार, गौरव जायसवाल, कमल आनंद एडवोकेट, डॉ अरुण कुमार, प्रमोद कुमार बबलू, रोशन लाल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।