प्रदेश स्तर पर शिक्षक ने किया जिले का नाम रोशन
Sep 11, 2025 03:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - सहसों। उत्तर प्रदेश स्टेट योगा चैंपियनशिप में प्रयागराज जनपद के प्रतिभाशाली शिक्षक ने उत्कृष्ट
उत्तर प्रदेश स्टेट योगा चैंपियनशिप में प्रयागराज जनपद के प्रतिभाशाली शिक्षक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विकास खंड बहरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय हेतापट्टी में कार्यरत शिक्षक अश्विनी कुमार ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त कर अपनी योग प्रतिभा का परिचय दिया है। प्रयागराज टीम का नेतृत्व जिले के योग कोच मयंक यादव ने करते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन प्रदान किया है। 28 सितंबर से विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsUttar Pradesh Yoga Championship Aswini Kumar Shines with Gold and Silver Medals




