आईडीसीएल जसरा में कंप्यूटर कक्षाओं का उद्घाटन
जसरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रेरा के संयोजकतत्व में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष शिवकुमार वैश्य ने फीता काटकर कंप्यूटर कक्षाओं का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि शिवकुमार वैश्य ने कहा कि कंप्यूटर आज की जरूरत है। प्रबंधक विश्वनाथ प्रसाद गुप्त एवं उप प्रबंधक सतीश केसरवानी ने प्रशिक्षक शिवम एवं उनके सहयोगियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सोम केसरवानी, सुनील कुमार साहू, कुलभूषण मिश्रा, चंद्रशेखर, अचलेंद्र जायसवाल, राम लखन प्रजापति, राजेश द्विवेदी, विकास केसरी, रितेश प्रजापति, जगदीश शर्मा,श्याम जी केसरवानी, जगदीश सिंह आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


