
ऑपरेशन कायाकल्प ने बदल दी स्कूलों की तस्वीर
Gangapar News - शिक्षा चौपाल मेजा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड के प्राथमिक
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लखनपुर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदय भान करवरिया रहे। उदय भान करवरिया ने कहा कि हमारे समय में आज जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प ने परिषदीय स्कूलों की दशा और दिशा बदल दी है। विद्यालयों को कंपोजिट (कक्षा 1 से 8 तक) बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के दूरगामी प्रयास किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, उसी प्रकार प्रयागराज सबसे बड़ा जिला है, जिसकी प्रसिद्धि को दिव्य और भव्य महाकुंभ के माध्यम से वैश्विक पटल पर पहुँचाने का कार्य किया गया है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने विकास खंड में संचालित शिक्षा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से छात्रों के अभिभावक के खाते में ड्रेस जुटा मौजा स्टेशनरी के लिए भेजा जाता है बाल वाटिका और मध्यान्ह भोजन बच्चों के ठहराव हेतु शासन की अच्छी योजना है। वहीं एआरपी प्रवीण दुबे ने निपुण भारत अभियान के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि कैसे समुदाय के सहयोग से बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्र, प्रधान संदीप तिवारी, विक्रमा सिंह, कामेश्वर पटेल, राहुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय, विजय कांत, अरुण तिवारी, सुनील मौर्य, संदीप, ज्योति दुबे, नीतू तिवारी, धीरज दुबे, सुधा जयसवाल, रेखा वर्मा, वंदना, निशा तिवारी, रोहित तिवारी राजू तिवारी अमित शुक्ल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया। प्रधानाध्यापक बीके मिश्र ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




