
फूलपुर में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Gangapar News - आठ सूत्री ज्ञापन को एसडीएम को सौंपा गया फूलपुर। प्रदेश में किसानों को खाद की
प्रदेश में किसानों को खाद की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है, जिसकी कालाबाजारी हो रही है, जलजीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है, आवारा पशु खेती को चौपट करने में जुटे है, बाढ़ से संक्रामक बीमारी फैल रही है, प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज किया जा रहा है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश की हालत खराब है और जनता कराह रही है। उक्त बातें फूलपुर तहसील परिसर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहीं। विधायक विजमा यादव ने कहा कि आमजन सपा की सरकार के विकास कार्यों को भूली नहीं है।

निश्चित ही आने वाले दिनों में प्रदेश और देश में परिवर्तन होंगे। अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष शकील इस्माइल ने कहा कि सपा संघर्षों की पार्टी है। आठ सूत्री ज्ञापन को एसडीएम को सौंपा गया। मौके पर अमरनाथ मौर्या, पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव, निधि यादव, मुलायम यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, आशुतोष तिवारी जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, पूर्व प्रमुख सुषमा भारतीया, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव, पूर्व चेयरमैन मंसूर आलम, भोला यादव, नाटे चौधरी, नसीर उद्दीन राईन जगदीश यादव, सुहेल अहमद, अखिलेश यादव, कुमार मंगल, अमर सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


