नैतिक मूल्यों एवं परिश्रम से राष्ट्र के विकास में दें योगदान
Gangapar News - सैदाबाद। बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना
बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत तथा लोकतांत्रिक एवं विकासात्मक यात्रा से विद्यार्थियों को परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ श्री प्रकाश ने उत्तर प्रदेश के गठन, स्वतंत्रता आंदोलन में प्रदेश की भूमिका, सांस्कृतिक विविधता तथा सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उत्तर प्रदेश भारतीय सभ्यता और संस्कृति का केंद्र रहा है तथा इस प्रदेश ने देश को अनेक महापुरुष, विचारक एवं नेतृत्व प्रदान किए हैं।
राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ संदीप कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक चेतना, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा भारतीय राजनीति में प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार प्रस्तुत किया। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आशीष जोशी ने उत्तर प्रदेश दिवस को आत्मगौरव, आत्ममंथन एवं संकल्प का दिवस बताया। अंत में प्रो सुरेंद्र सिंह यादव ने समाहार प्रस्तुत करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रदेश के प्रति गौरव, जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो स्वाति चौरसिया ने किया। इस मौके पर प्रो आरपी सिंह, डॉ संदीप कुमार सिंह, प्रो जूही सिंह, डॉ संतोष सिंह, डॉ मारुति शरण ओझा, डॉ यशवन्त यादव, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ अजय यादव, डॉ अवधेश कुमार यादव, डॉ प्रभात कुमार ओझा, डॉ प्रज्ञा मिश्रा, डॉ रवि शंकर वाचस्पति गौतम, डॉ प्रत्यंचा पांडेय, डॉ माला, डॉ गरिमा,डॉ विशालाक्षी सिंह, डॉ प्रतिभा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


