Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsUruwa Road Crisis Waterlogged Potholes Cause Trouble for Commuters
ऊंचडीह बाजार में सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन में परेशानी

ऊंचडीह बाजार में सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन में परेशानी

संक्षेप:

Gangapar News - उरुवा के दिघिया चौकी मार्ग पर उंचडीह बाजार में सड़क पर बारिश के कारण पानी भर गया है। इससे गड्ढों में तब्दील होने से राहगीरों को कठिनाई हो रही है। मार्ग पर नर्सरी और स्कूल होने के कारण बच्चे भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग को कई बार शिकायत की गई लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

Nov 25, 2025 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के दिघिया चौकी मार्ग पर उंचडीह बाजार में सड़क जगह जगह पानी भर जाने से गड्ढों में तब्दील हो गयी है। ऐसे में उक्त पानी भरे जर्जर मार्ग से आवागमन में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उक्त मार्ग तरहार क्षेत्र से मिर्जापुर प्रयागराज से जुड़ा होने के कारण रात-दिन व्यस्त रहता है। उक्त मार्ग पर कई नर्सरी और परिषदीय विद्यालय हैं। बारिश होने से उक्त मार्ग पर सोनार का तारा चौराहे से उंचडीह बाजार में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। जिसमें हर जगह कीचड़युक्त गंदा पानी पूरी सड़क पर फैला रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में आए दिन बाइक व साइकिल सवार राहगीर और स्कूली बच्चे गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। मार्ग के रखरखाव व मरम्मतीकरण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है,लेकिन कई महीने बीत गए उक्त मार्ग जर्जर दशा में बना हुआ है। उंचडीह बाजार के बुद्धसेन वर्मा,राजेश कुमार,गुड्डू मिश्र,रवि केसरी,आनंद गुप्ता,डॉ. वीर प्रताप मौर्य सहित अनेक लोगों ने बताया कि नालियां न होने और बाजार के निवासियों के घरों का गंदा पानी बहने के कारण सड़क बार बार गड्ढों में तब्दील हो जाती है,जिसके कारण राहगीरों को भारी मुशीबत का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग के सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई परंतु जर्जर और गड्ढों में तब्दील सड़क की दशा में सुधार नहीं हो पाया।