Gangapar News: बारिश के पहले नाले चोक, जलभराव की आशंका

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: मानसूनी बारिश के आगमन की संभावना के बीच फूलपुर नगर की नालियों और नालों की सफाई की तात्कालिक आवश्यकता है। चोक नालों के कारण बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। नगर प्रशासन ने सफाई का आश्वासन दिया है, लेकिन सभासदों ने तात्कालिक कार्रवाई की मांग की है।

Gangapar News: बारिश के पहले नाले चोक, जलभराव की आशंका

Gangapar News: मानसूनी बारिश की आमद शीघ्र होने की सम्भावना है ऐसे में नगर की नालियों और विशेषकर नालों की सफाई की नितांत आवश्यकता है। नाले चोक होने की वजह से बारिश में जलभराव की समस्या से क़स्बाईयों को दो चार होना तय है। सामान्य तौर पर नगर की नालियां और नालों में सिल्ट जमी है। जब बारिश तेज होती है तो ये नाले, नालियां उफ़ना जाती है जिस कारण जलभराव के संकट से कस्बाईयों को दो चार होना पड़ता है। फूलपुर नगर पंचायत के ब्लॉक कॉलोनी, कोतवाली, शेखपुर मोहल्ले का पानी जिस बड़े नाले से जाता है, उसका हाल यह है कि कुछ दूर तक इसमें पन्नी व थर्माकोल जमा हो गये है जो पानी की सुचारु निकासी के लिए अवरोधक सिद्ध होते है।

कुछ ऐसा ही हाल वार्ड नं छह मोहल्ला कैथाना का पानी जिस खजुआ तालाब में जाता है वहां से कोहना मोहल्ला की पुलिया से पानी की निकासी होकर पुल के नीचे नाला बना है उससे होकर स्टेशन के बगल रानी को कोठी के तालाब में जाता है। उक्त नाले में कई स्थानों पर जलकुम्भी उग आई है जो कि जलजामाव व भराव का एक महत्वपूर्ण कारक है। ऐसे ही नालों की सफाई की नितांत आवश्यकता है। सभासद सेराज अंसारी व सभासद सुबूही सिद्दीकी का कहना है कि दो दिन लगातार वर्षा हो जाय तो तो मोहल्ला कैथाना और कोहना के घरों में पानी पहुंच जाएगा। इन लोगों ने नगर प्रशासन से बारिश के पूर्व बड़े नालों की सफाई की मांग उठाई है जिस पर सफाई का आश्वासन नगर प्रशासन से प्राप्त हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGangapar News: बारिश के पहले नाले चोक, जलभराव की आशंका