टेट के विरोध में शिक्षक संघ का प्रदर्शन आह्वान
Sep 09, 2025 03:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - कौंधियारा में आयोजित उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के टेट परीक्षा को अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ विरोध जताया गया। 11 सितंबर को शिक्षक संघ कलेक्ट्रेट तक...

कौंधियारा, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सभी बेसिक शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा अनिवार्य किए जाने के आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को कौंधियारा में आयोजित हुई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद्र शुक्ल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे शिक्षक संघ जिलापंचायत में एकत्र होकर कलेक्ट्रेट तक मार्च करेगा और प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


