
राशन दुकानदारों ने 28 जनवरी से आंदोलन की दी चेतावनी
Gangapar News - उरुवा,हिन्दुस्तान संवाद। ऑल इंडियन फ़ेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को
ऑल इंडियन फ़ेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर खाद्यान्न और चीनी के लाभांश (कमीशन) में वृद्धि की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि अन्य राज्यों जैसे हरियाणा,दिल्ली,गुजरात में राशन डीलरों को 200 से 20,000 रुपये तक विभिन्न इंसेंटिव दिए जा रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश मिलता है। डीलरों ने मांग पूरी न होने पर आगामी 28 जनवरी से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन और विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी है। संघ ने कहा है कि राशन वितरण प्रणाली को मजबूती देने के लिए बढ़ी हुई दरें आवश्यक हैं, जिसका लाभ आम जनता और डीलर दोनों को मिलेगा।गुरुवार

की प्रयागराज में उचित दर विक्रेताओं द्वारा जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया अधिकारियों द्वारा ई पास मशीन जमा करने का दबाव बनाया गया,लेकिन अधिकारियों द्वारा मशीन जमा करने से कतराते रहे। कोटेदारों का प्रदर्शन जारी है विरोध प्रदर्शन की नेतृत्व गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष कोटेदार संघ प्रयागराज के द्वारा किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार शुक्ल,राजकरण सिंह,कौशल सिंह,बसंत लाल सरोज,इंद्रजीत पटेल,प्रेमराज सिंह,महेंद्र कुमार द्विवेदी,रामलाल मिश्र,गुड्डू शुक्ल,रामसूरत सिंह,सरदार सिंह,अवधेश मौर्य,विनीत सिंह रमाशंकर पांडेय,इंद्रदेव मिश्र,अनूप मिश्र,रमाकांत पांडेय,राजू केसरवानी,गंगा शंकर मिश्र,मनोज कुमार केसरवानी सहित सैकड़ो कोटेदार उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




