मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की कटाई पर लगा ब्रेक
Gangapar News - रामनगर। मेजा तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने के

मेजा तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने के कारण किसान गहरी चिंता में पड़ गए हैं। लगातार हो रही बारिश ने गेहूं और सरसों की कटाई व मड़ाई के कार्य को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है। विकास खंड उरुवा के रामनगर, समोगरा, तरवाई, सिकटी बिगहना, बिगहनी तथा बसैनपुर सहित कई गांवों के किसानों ने बताया कि बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल की कटाई रुक गई है और जो फसल कट चुकी थी, उसकी मड़ाई भी अधर में लटक गई है। किसानों का कहना है कि इस बार धान की फसल पहले ही खराब हो चुकी थी, ऐसे में उन्हें गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार से नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी।
लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बारिश के कारण फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों की नींद हराम हो गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


